पूरनपुर: कढैर चौरा गांव में सांड के हमले से वृद्ध ग्रामीण की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव कढैर चौरा के रहने वाले नन्हे लाल पुत्र अंगने लाल उम्र 60 बर्ष परिजनों ने बताया कि नन्हे लाल किसी कार्य से घर के बहार निकले तभी अचानक एक सांड ने उनपर हमला कर दिया। चीख पुकार सुनकर परिजन व गांव के लोग पहुंच गए। घायल अवस्था में वृद्ध ग्रामीण को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे जहाँ डॉक्टर ने उनका मृत घोषित कर दिया।