पूरनपुर: तहसील में अखिल भारतीय ब्राहमण महासभा ने पहलगाम व पुलवामा की घटना पर राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा
पूरनपुर तहसील परिसर में अखिल भारतीय ब्राहमण महासभा ने पहलगाम में आतंकियों के द्वारा निर्दोष सैलानियों की नाम पूछकर हत्या करने को लेकर निंदा करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा है। ज्ञापन में बताया कि कश्मीर का माहौल शांतिपूर्ण था और लोग छुट्टी मनाने के लिए घूमने के लिए पहुंच रहे थे। अचानक हुई इतनी बड़ी घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है।