गभाना: रामनगर में चोरों ने वेल्डिंग की दुकान में नकब लगाकर कीमती सामान चुराया, पुलिस जांच में जुटी
चंडौस क्षेत्र में चोरों ने एक वेल्डिंग की दुकान को निशाना बनाते हुए दीवार में नकब लगाकर कीमती सामान चोरी कर लिया। चोर दुकान में रखे जनरेटर के अल्टरनेटर को तोड़कर उसमें से कापर निकाल ले गए। साथ ही वेल्डिंग मशीन के तार और कापर के तार समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए।