दरभंगा: शोभन बाइपास पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और पिकअप की टक्कर में एक की मौत, दो घायल
शनिवार तड़के करीब 4:00 बजे शोभन बाइपास पर ट्रक और पिकअप के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, सोनकी थाना क्षेत्र के धोई निवासी मोहम्मद इरशाद रोज की तरह अपने घर से बैगन चौक सब्जी लाने पिकअप से जा रहे थे। उनके साथ उनके मित्र भी सवार थे।