बांका: डीएम ने अपने कार्यालय में जिला स्तरीय वन अधिकार समिति की बैठक की, कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए
Banka, Banka | Oct 18, 2024 डीएम अंशुल कुमार की अध्यक्षता में उनके कार्यालय वेश्म में शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे जिला स्तरीय वन अधीकार समिति की बैठक की गई। डीएम द्वारा वन संरक्षण पदाधिकारी, बांका अंचल अधिकारी,बौंसी एवं चांदन व प्रखंडकल्याण पदाधिकारी चांदन,बौंसी को निर्देश दिया गया कि 20 लाभुकों को पट्टा वितरण करने के लिए जांच प्रतिवेदन दो दिनों के अंदर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।