बांका: समुखिया और मंजीरा गांव से पुलिस ने दो आरोपियों को अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किया, न्यायालय भेजा
Banka, Banka | Oct 18, 2024 पुलिस ने बिजली चोरी मामले में एवं एक गैर जमानती वारंटी को शुक्रवार की सुबह करीब 6 बजे गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि समुखिया निवासी बबलू कुमार पर थाना में बिजली चोरी करने का मामला दर्ज है। जबकि मंजीरा निवासी रौशन पासवान पर न्यायालय के द्वारा गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। दोनों को आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया गया।