बांका: छत्तीसगढ़ से शव लेकर कमड्डी गांव पहुंचे ग्रामीणों ने मुआवजा राशि न मिलने पर एंबुलेंस को बंधक बनाया
Banka, Banka | Oct 18, 2024 छत्तीसगढ़ से मृतक मजदूर चंद्र विकास मंडल का शव लेकर एंबुलेस से कमड्डी गांव पहुंचने पर ग्रामीणो ने मुआवजा की राशि नही भेजने पर एंबुलेस व चालक दल के दो लोगो को ही 36 घंटा तक बंधक बनाए रखा। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी शुक्रवार की दोपहर बाद करीब 3:00 बजे कमड्डी गांव पहुंचकर बंधक बना कर रखें एंबुलेंस व चालक को रिहा कराकर थाना लाया।