मोठ: गुरसराय में थाना समाधान दिवस पर आए कुल 3 शिकायती पत्र, जिनमें से एक का हुआ निस्तारण
Moth, Jhansi | Jun 27, 2026 थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर सिंह की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में पुलिस एवं राजस्व विभाग से संबंधित शिकायतों की सुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं। इस दौरान कुल तीन शिकायती पत्र प्राप्त हुए |जिनमें दो शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित तथा एक शिकायत पुलिस विभाग से संबंधित थी |