लोहरदगा: ITDA पदाधिकारी सुषमा नीलम सोरेंग ने जरूरतमंदों को कंबल बांटे
लोहरदगा में लगातार बढ़ती ठंड को देखते हुए शनिवार दोपहर लगभग 2:30 बजे आईटीडीए पदाधिकारी सुषमा नीलम सोरेंग ने अपने कार्यालय परिसर स्थित गरीब एवं असहाय लोगों के बीच कंबलों का वितरण किया। ठंड से प्रभावित जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से यह पहल की गई, ताकि सर्द मौसम में उन्हें कुछ सहारा मिल सके। जरूरतमंद लोग कार्यालय परिसर पहुंचे।