लोहरदगा: मनरेगा गरीबों का संवैधानिक अधिकार, इसे कमजोर करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं: विधायक डॉ रामेश्वर उरांव
लोहरदगा कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र भवन में शनिवार दोपहर 1 बजे कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुखैर भगत की अध्यक्षता में “मनरेगा बचाओ संग्राम” विषय पर एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जिसे स्थानीय विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव ने संबोधित किया। विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव ने कहा कि मनरेगा कांग्रेस पार्टी की ऐतिहासिक उपलब्धि है।