झांसी: आईटीआई कॉलोनी में बच्चों को स्कूल छोड़कर घर आए पिता ने लगाई फांसी, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Jhansi, Jhansi | Sep 26, 2025 शुक्रवार को एक युवक ने सुसाइड कर लिया। पहले बेटे को स्कूल छोड़ने गया। वहां से लौटने के बाद कमरा बंद करके फांसी लगा ली। जब पत्नी ने देखा तो पति फंदे पर लटका था। परिजन नीचे उतारकर अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला सीपरी बाजार थाना क्षेत्र की आईटीआई कॉलोनी का है।