नासरीगंज: भाकपा माले और खेत मजदूर किसान सभा ने विभिन्न मांगों को लेकर अंचल सह प्रखंड कार्यालय पर दिया धरना
विभिन्न मांगों को लेकर भाकपा माले और खेत मजदूर किसान सभा के संयुक्त बैनर तले मंगलवार को सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने नासरीगंज अंचल एवं प्रखंड मुख्यालय पर धरना दिया। अध्यक्षता करते हुए कॉमरेड देवकी भुइयां ने कहा कि प्रशासनिक लापरवाही के कारण गरीब भूमिहीन परिवार पांच डिसमिल आवासीय भूमि, आवास, पेयजल, शिक्षा, चिकित्सा और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। उन्