ठाकुरद्वारा: डीलारी क्षेत्र के गांव रहटा में घरेलू कलह के चलते विवाहिता ने फंदे पर लटककर दी जान
डिलारी गांव रहटा माफी निवासी घरेलू कलह के चलते विवाहिता गुलफसा उम्र लगभग 25 वर्ष पत्नी चांद मोहम्मद पुत्र हफीज ने अपने कमरे में छत के पंखे में दुपटटे के सहारे लटक कर जान दे दी। विवाहिता की शादी लगभग नों माह पूर्व हुई थी। शादी के लगभग चार माह बाद पति सऊदी अरब में काम करने के लिए चला गया था। सूचना पर पुलिस ने पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया है।