Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
image
image

रीवा: स्ट्रीट किचन रेस्टोरेंट का फूड लाइसेंस ससपेंड! बिरियानी में निकला कीड़ा रीवा में एक ग्राहक ने Zomato से वेज बिरयानी ऑर्डर की। लेकिन जब उसने पैकेट खोला, तो बिरयानी में कीड़ा मिला। शिकायत सीधे खाद्य सुरक्षा विभाग तक पहुंची, जिसके बाद अधिकारियों ने ताला हाउस स्थित स्ट्रीट किचन रेस्टोरेंट पर छापा मारा। जांच में जो सामने आया, वह और भी चौंकाने वाला था। रेस्टोरेंट का किचन खुले में संचालित हो रहा था, साफ-सफाई के मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था और कई अनियमितताएं पाई गईं। अधिकारियों का कहना है कि ऐसी परिस्थितियों में खाने में कीड़े या अन्य दूषित तत्व पहुंचने की आशंका बनी रहती है। इसी वजह से खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई करते हुए रेस्टोरेंट का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया और आवश्यक सुधार होने तक उसे बंद करा दिया गया है। वहीं, "मिलावट से मुक्ति अभियान" के तहत शहर में बिक रहे मैंगो शेक की भी जांच की गई। मोबाइल फूड लैब ने सिरमौर चौराहा क्षेत्र में कुछ दुकानों से सैंपल जांचे। जांच में पता चला कि जिन मैंगो शेक को लोग आम का शेक समझकर पी रहे थे, उनमें कई जगह फूड कलर, शक्कर का पानी और दूध मिलाकर शेक तैयार किया जा रहा था। हालांकि जांच में कोई हानिकारक केमिकल नहीं मिला, लेकिन सवाल यह है कि क्या ग्राहक को वही चीज दी जा रही है, जिसके लिए वह पैसे चुका रहा है?

Huzur Nagar, Rewa | Jun 17, 2026

MORE NEWS

त्यौंथर: भ्रष्टाचार और धमकियों से तंग आकर RTI कार्यकर्ता ने मांगी इच्छामृत्यु, कलेक्टर को लिखा पत्र

7 दिन में न्याय नहीं मिला तो त्याग दूंगा प्राण", ग्राम पंचायत घूमा में प्रशासनिक संरक्षण और माफियाराज का आरोप

त्यौंथर/रीवा : समीपवर्ती ग्राम पंचायत घूमा में भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना एक सूचना के अधिकार (RTI) कार्यकर्ता के लिए जान का जंजाल बन गया है। भ्रष्टाचार को उजागर करने पर मिल रही लगातार धमकियों और प्रशासनिक उदासीनता से तंग आकर पीड़ित ने कलेक्टर के समक्ष गुहार लगाई है। पीड़ित ने चेतावनी दी है कि यदि 7 दिनों के भीतर उन्हें न्याय नहीं मिला और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की गई, तो वे अपने प्राण त्यागने पर मजबूर होंगे।

विधायक के नाम पर धमकी और माफियाराज का आरोप

पीड़ित का आरोप है कि ग्राम पंचायत घूमा की सरपंच आशा मिश्रा के पति और वर्तमान शराब ठेकेदार भूपेंद्र मिश्रा, अपने भाइयों के साथ मिलकर इलाके में खौफ का माहौल बना रहे हैं। पीड़ित के मुताबिक, इन रसूखदारों पर कथित तौर पर ब्लैक सीमेंट कारोबार, शराब माफिया और जमीन संबंधी कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

आरोप है कि पंचायत के सचिव अनुराग शर्मा और भूपेंद्र मिश्रा, स्थानीय त्यौंथर विधायक से अपने घनिष्ठ संबंधों का हवाला देकर पीड़ित पर RTI मामले में आगे न बढ़ने का लगातार दबाव बना रहे

मुझे गाड़ी से कुचलवाने, गोली मरवाने और घर में प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप (कोरेक्स) रखवाकर झूठे केस में फंसाने की लगातार धमकियां दी जा रही हैं। मेरा और मेरे परिवार का जीना मुहाल हो गया है

प्रशासनिक अमला मौन, केवल कागजी कार्रवाई

इस पूरे मामले में स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। पीड़ित ने बताया कि इस संबंध में जनपद मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) त्यौंथर को कई बार लिखित और मौखिक शिकायतें की गईं, लेकिन वहां से केवल आश्वासन ही मिला। प्रशासन द्वारा अब तक कथित तौर पर 10 बार नोटिस जारी किए जा चुके हैं, लेकिन धरातल पर कोई ठोस दंडात्मक कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित का आरोप है कि प्रशासनिक अमला रसूखदारों के दबाव में चुप्पी साधे बैठा है, जो सीधे तौर पर लोकतंत्र और संविधान का मखौल है।
कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार

निराश होकर पीड़ित ने अंततः जिले के मुखिया (कलेक्टर) का दरवाजा खटखटाया है। सौंपे गए पत्र में पीड़ित ने भावुक अपील करते हुए कहा है कि कलेक्टर महोदय स्वयं एक बार ग्राम घूमा का दौरा करें, ताकि पूरी जनता की समस्याओं और इस कथित भ्रष्टाचार व गुंडागर्दी का सच सामने आ सके। पीड़ित ने स्पष्ट किया है कि यदि 7 दिन की समय सीमा के भीतर उन्हें उचित न्याय नहीं मिला, तो उनके पास प्राण त्यागने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा।
इस संवेदनशील मामले के बाद अब देखना यह है कि जिला प्रशासन इस पर क्या त्वरित एक्शन लेता है और पीड़ित को माफियाओं के डर से कब तक मुक्ति मिलती है।

त्यौंथर: भ्रष्टाचार और धमकियों से तंग आकर RTI कार्यकर्ता ने मांगी इच्छामृत्यु, कलेक्टर को लिखा पत्र 7 दिन में न्याय नहीं मिला तो त्याग दूंगा प्राण", ग्राम पंचायत घूमा में प्रशासनिक संरक्षण और माफियाराज का आरोप त्यौंथर/रीवा : समीपवर्ती ग्राम पंचायत घूमा में भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना एक सूचना के अधिकार (RTI) कार्यकर्ता के लिए जान का जंजाल बन गया है। भ्रष्टाचार को उजागर करने पर मिल रही लगातार धमकियों और प्रशासनिक उदासीनता से तंग आकर पीड़ित ने कलेक्टर के समक्ष गुहार लगाई है। पीड़ित ने चेतावनी दी है कि यदि 7 दिनों के भीतर उन्हें न्याय नहीं मिला और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की गई, तो वे अपने प्राण त्यागने पर मजबूर होंगे। विधायक के नाम पर धमकी और माफियाराज का आरोप पीड़ित का आरोप है कि ग्राम पंचायत घूमा की सरपंच आशा मिश्रा के पति और वर्तमान शराब ठेकेदार भूपेंद्र मिश्रा, अपने भाइयों के साथ मिलकर इलाके में खौफ का माहौल बना रहे हैं। पीड़ित के मुताबिक, इन रसूखदारों पर कथित तौर पर ब्लैक सीमेंट कारोबार, शराब माफिया और जमीन संबंधी कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोप है कि पंचायत के सचिव अनुराग शर्मा और भूपेंद्र मिश्रा, स्थानीय त्यौंथर विधायक से अपने घनिष्ठ संबंधों का हवाला देकर पीड़ित पर RTI मामले में आगे न बढ़ने का लगातार दबाव बना रहे मुझे गाड़ी से कुचलवाने, गोली मरवाने और घर में प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप (कोरेक्स) रखवाकर झूठे केस में फंसाने की लगातार धमकियां दी जा रही हैं। मेरा और मेरे परिवार का जीना मुहाल हो गया है प्रशासनिक अमला मौन, केवल कागजी कार्रवाई इस पूरे मामले में स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। पीड़ित ने बताया कि इस संबंध में जनपद मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) त्यौंथर को कई बार लिखित और मौखिक शिकायतें की गईं, लेकिन वहां से केवल आश्वासन ही मिला। प्रशासन द्वारा अब तक कथित तौर पर 10 बार नोटिस जारी किए जा चुके हैं, लेकिन धरातल पर कोई ठोस दंडात्मक कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित का आरोप है कि प्रशासनिक अमला रसूखदारों के दबाव में चुप्पी साधे बैठा है, जो सीधे तौर पर लोकतंत्र और संविधान का मखौल है। कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार निराश होकर पीड़ित ने अंततः जिले के मुखिया (कलेक्टर) का दरवाजा खटखटाया है। सौंपे गए पत्र में पीड़ित ने भावुक अपील करते हुए कहा है कि कलेक्टर महोदय स्वयं एक बार ग्राम घूमा का दौरा करें, ताकि पूरी जनता की समस्याओं और इस कथित भ्रष्टाचार व गुंडागर्दी का सच सामने आ सके। पीड़ित ने स्पष्ट किया है कि यदि 7 दिन की समय सीमा के भीतर उन्हें उचित न्याय नहीं मिला, तो उनके पास प्राण त्यागने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा। इस संवेदनशील मामले के बाद अब देखना यह है कि जिला प्रशासन इस पर क्या त्वरित एक्शन लेता है और पीड़ित को माफियाओं के डर से कब तक मुक्ति मिलती है।

Huzur Nagar, Rewa | Jun 17, 2026

रीवा में खुले आम गुंडा गर्दी 

पिस्टल लेकर वीडियो काल करने युवक का वीडियो हुआ वायरल समान थाना क्षेत्र का मामला 
किसी बड़ी वारदात के इंतजार में था युवक #rewa

रीवा में खुले आम गुंडा गर्दी पिस्टल लेकर वीडियो काल करने युवक का वीडियो हुआ वायरल समान थाना क्षेत्र का मामला किसी बड़ी वारदात के इंतजार में था युवक #rewa

Huzur Nagar, Rewa | Jun 17, 2026

सरपंच पति की दबंगई मारपीट का वीडियो वायरल

सरपंच पति की दबंगई मारपीट का वीडियो वायरल

Huzur Nagar, Rewa | Jun 17, 2026