बदायूं: कुंवरगांव थाना पुलिस ने हरिहरपुर तिराहे के पास से अवैध शस्त्र के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Budaun, Budaun | Apr 10, 2024 बदायूं के कुंवरगांव थाना पुलिस ने एक अभियुक्त को हरिहरपुर तिराहे के पास से अवैध तमंचा के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त गौरवपुत्र रामदास निवासी सिगोई गांव का रहने वाला है। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ कुंवरगांव थाना पर आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर कार्रवाई की गई। गिरफ्तार अभियुक्त को संबंधित माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जिला कारागार भेजा गया।