बदायूं: अलापुर कस्बे में मामूली कहासुनी होने पर परिवार के ही लोगों ने महिला को मारपीट कर किया घायल, घायल जिला अस्पताल में भर्ती
Budaun, Budaun | Apr 10, 2024 अलापुर कस्बे में मामूली कहासुनी होने पर परिवार के ही लोगों ने महिला को लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। घायल महिला मुवीना पत्नी शकील निवासी अलापुर के परिजनों ने आलापुर थाना पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।