बदायूं: शेखूपुर गांव में गाली देने का विरोध किया तो पांच लोगों ने लाठी डंडा मारकर एक व्यक्ति को घायल किया
Budaun, Budaun | Apr 10, 2024 बुधवार को बदायूं के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के शेखूपुर गांव में गाली देने का विरोध किया तो पांच लोगों ने 50 वर्षीय मुकेश पुत्र रामविलास को लाठी डंडा मार कर घायल कर दिया। इस मामले की थाना पुलिस से शिकायत की गई है। थाना पुलिस ने घायल मुकेश का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।