बदायूं: सपा राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा समर्थित अधिकारियों व नेताओं पर दबाव बनाने का लगाया आरोप, DM से की शिकायत
Budaun, Budaun | Apr 10, 2024 बुधवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव जिला अधिकारी मनोज कुमार से मिलने कलेक्ट्रेट स्थित उनके ऑफिस पहुंचे। उन्होंने एक लिखित शिकायत की। उन्होंने कहा कि भाजपा समर्थित अधिकारी, नेता, प्रधान, बीडीसी सदस्य और जिला पंचायत सदस्य उनके कार्यकर्ताओं और नेताओं को धमका रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में चुनाव आयोग से शिकायत करेंगे।