बदायूं: उसहैत रोड पर दलेवनगर गांव के पास दो बाइकों की भिड़ंत में पांच लोग घायल हुए
Budaun, Budaun | Apr 10, 2024 जनपद हरदोई के नसियामई गांव की रहने वाली 26 वर्षीय श्यामा अपने पति आशीष, पुत्री राखी और भाई सियाराम के साथ अपनी बहन मालती के यहां उसहैत थाना क्षेत्र के सरेली गांव में 8 अप्रैल को आए थे। उसहैत रोड पर दलेल नगर गांव के पास दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। जिसमें पांच लोग घायल हो गये।