भाजपा के दो नवनिर्वाचित पार्षद पहुंचे अपने घर, परिजनों ने किया स्वागत
लीलाधर प्रजापत
निकाय चुनाव में निर्वाचित होने के बाद भाजपा के दो पार्षद जब पहली बार घर पहुंचे, तो उनका परिजनों व मोहल्ले के लोगों द्वारा स्वागत किया गया। शहर के वार्ड संख्या 31 के पार्षद हेमंत ताम्रायत एवं वार्ड 35 के पार्षद पवन पचलंगिया का लोगों ने माला पहनाकर, मिठाई खिलाकर एवं आरती उतारकर स्वागत किया। इस दौरान ढोल बजाकर लोगों ने अपनी खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।