Public App Logo
Profile Picture

रतनगढ़ अपडेट्स

@ratangarhupdate
676311Followers
0Following
13 सितंबर 2026 का राशिफल: 

क्या कहते हैं आज आपके सितारे, एक क्लिक में जानें  -

मेष- 
आज 13 सितंबर, 2026 रविवार के दिन कन्या राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा छठे भाव में है. आपको शारीरिक और मानसिक रूप से ताजगी का अनुभव होगा. घर का वातावरण आनंददायी रहेगा. आर्थिक लाभ के साथ-साथ व्यवसाय और नौकरी में संतोष का अनुभव करेंगे. आज आप अपना काम समय पर कर पाने की स्थिति में रहेंगे. सामाजिक दृष्टि से आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. मित्रों, स्नेहीजनों के साथ आनंद की प्राप्ति होगी. नए वस्त्र और आभूषण की खरीदारी करेंगे. त्योहारी रंगत आपके चेहरे पर दिखेगी. दिन परिजनों के साथ गुजरेगा.

वृषभ- 
आज 13 सितंबर, 2026 रविवार के दिन कन्या राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा पांचवें भाव में है. आज आकस्मिक खर्च होने की आशंका है. विद्यार्थियों का पढ़ने-लिखने में ध्यान रहेगा. दोपहर के बाद घर-परिवार के लोगों के साथ आनंददायक समय गुजरेगा. कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है. स्वास्थ्य में सुधार होगा. काम में सफलता से यश प्राप्त होगा. व्यापार में भागीदार का सहयोग मिलेगा. आर्थिक लाभ होगा. घर के इंटीरियर पर धन खर्च कर सकते हैं. विरोधियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे.

मिथुन- 
आज 13 सितंबर, 2026 रविवार के दिन कन्या राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा चौथे भाव में है. आपका मन अनिर्णायक स्थिति में रहेगा. किसी बात की दुविधा मन में रहेगी. अधिक भावुकता भी मन को अस्वस्थ बनाएगी. माता के प्रति अधिक भावनात्मक रहेंगे. बौद्धिक चर्चा का प्रसंग उपस्थित होगा, लेकिन वाद-विवाद को टालें. परिवार और स्थायी संपत्ति के विषय में चर्चा न करना हितकारी होगा. स्वजनों या स्नेहीजनों के साथ तनाव का प्रसंग उपस्थित हो सकता है. आज कहीं घूमने ना जाएं. स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें.

कर्क- 
आज 13 सितंबर, 2026 रविवार के दिन कन्या राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा तीसरे भाव में है. आज आनंद और उत्साह में वृद्धि होगी. ताजगी और स्फूर्ति का अहसास होगा. आज मित्रों और सगे-सम्बंधियों से मिलना हो सकता है. कहीं यात्रा पर जाना हो सकता है. भाग्य आपके पक्ष में है. ऑफिस में आपके विरोधी नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं. ज्यादा बोलने से आपको नुकसान हो सकता है. स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें.

सिंह- 
आज 13 सितंबर, 2026 रविवार के दिन कन्या राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा दूसरे भाव में है. आपका दिन मिश्रितफल देने वाला रहेगा. किसी लंबी योजना को बनाने में आप कन्फ्यूज हो सकते हैं. महत्वपूर्ण काम में मनोवांछित सफलता प्राप्त नहीं कर सकेंगे. परिवार का माहौल अच्छा रहेगा. दूर रहने वाले मित्रों और सम्बंधियों के साथ बातचीत होने से मन प्रसन्न रहेगा. आपकी आय की अपेक्षा व्यय अधिक रहेगा. गुस्से के कारण आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. आज के दिन को धैर्य के साथ गुजारें. ज्यादा कोई बड़ी योजना बनाने से बचें.

कन्या- 
आज 13 सितंबर, 2026 रविवार के दिन कन्या राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा पहले भाव में है. आपका दिन लाभदायी है. वैचारिक समृद्धता बढ़ेगी. व्यवहार से लाभ होंगे. दोस्तों से मेल-जोल बना रहेगा. व्यापार के लिए आज का दिन लाभदायी है. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. मन खुश रहेगा. आर्थिक लाभ होगा. सुख और आनंद की प्राप्ति होगी. शुभ समाचार मिलेंगे. आनंददायी प्रवास होगा. उत्तम वैवाहिक सुख की अनुभूति होगी.

तुला- 
आज 13 सितंबर, 2026 रविवार के दिन कन्या राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा बारहवें भाव में है. आकस्मिक खर्च हो सकता है, इसमें आपको सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है. शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता के कारण मित्रों के साथ विवाद होने की आशंका बनी रहेगी. दोपहर बाद स्थिति में सुधार होगा. कोई चिंता दूर होगी. परिजनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे. बच्चों की खुशी के लिए किसी विशेष सामान की खरीदारी कर सकते हैं. शाम में परिजनों के साथ स्वादिष्ट भोजन का लुत्फ उठाएंगे.

वृश्चिक- 
आज 13 सितंबर, 2026 रविवार के दिन कन्या राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा ग्यारहवें भाव में है. गृहस्थजीवन में सुख और संतोष होगा. पत्नी तथा पुत्र से शुभ समाचार मिलेगा. मांगलिक काम होंगे. विवाह के संयोग बनेंगे. नौकरी और व्यापार में अच्छे अवसर मिलने से आय में वृद्धि होगी. मित्रों संग पिकनिक का आयोजन होगा. मित्रों से लाभ होने का योग है. बुजुर्गों के सहयोग से प्रगति होगी. व्यापारियों के लिए भी समय अच्छा है. प्रेम जीवन में सकारात्मक अवसर उपस्थित होंगे.

धनु- 
आज 13 सितंबर, 2026 रविवार के दिन कन्या राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा दसवें भाव में है. आप आज धार्मिक बने रहेंगे. किसी धार्मिक या मांगलिक प्रसंग में शामिल हो सकते हैं. आपका व्यवहार भी आज अच्छा रहेगा. गलत कामों से दूर रहेंगे. क्रोध पर संयम रखें. दोपहर बाद आपका दिन बहुत अच्छा और सफलताभरा रहेगा. आपके काम सरलतापूर्वक पूरे होंगे. नौकरी में अधिकारी आपकी तारीफ करेंगे. गृहस्थजीवन में मधुरता बनी रहेगी. आज अविवाहितों का रिश्ता कहीं पक्का होने के योग रहेंगे.

मकर- 
आज 13 सितंबर, 2026 रविवार के दिन कन्या राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा नवें भाव में है. आज का दिन मध्यम फलदायी है. बौद्धिक तथा लेखनकार्य से जुड़े जातक आज ज्यादा सक्रिय रहेंगे. साहित्य में कोई नया सृजन कर पाएंगे. दोपहर बाद स्वास्थ्य की दृष्टि से कुछ थकान या आलस्य का अनुभव हो सकता है. संतान की पढ़ाई-लिखाई तथा स्वास्थ्य के विषय में भी चिंता रहेगी. अनावश्यक खर्च से आज दूर रहें. आय और व्यय का बैलेंस होने में दिक्कत आ सकती है.

कुंभ- 
आज 13 सितंबर, 2026 रविवार के दिन कन्या राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा आठवें भाव में है. आपके मन में नकारात्मक विचार उत्पन्न हो सकते हैं. इस कारण कार्यस्थल पर आपका मन नहीं लगेगा. व्यापारियों को भी अभी कोई नई योजना बनाने से बचना चाहिए. आपके मन में क्रोध और दुःख की भावना हो सकती है. स्वास्थ्य खराब रह सकता है. दुर्घटना होने का भय लगा रहेगा. ध्यान रखें. परिजनों के साथ विवाद हो सकता है. भगवान को याद करने तथा आध्यात्मिक प्रवृत्तियों से आपके मन को शांति मिलेगी.

मीन- 
आज 13 सितंबर, 2026 रविवार के दिन कन्या राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा सातवें भाव में है. आज का दिन व्यापारियों के लिए काफी अच्छा है. व्यवसाय में भागीदारी करने के लिए शुभ समय है. साहित्य सृजन, कलाकार और कारीगर अपनी सृजनात्मकता निखार सकेंगे. किसी सार्वजनिक जीवन में सम्मान मिलेगा. पार्टी और पिकनिक के माहौल में मनोरंजन प्राप्त कर सकेंगे. दांपत्यजीवन का भरपूर आनंद ले सकेंगे. नए वस्त्र आभूषण या वाहन की खरीदारी होगी.
उत्तर-पश्चिमी रेलवे के महाप्रबंधक शर्मा ने किया रतनगढ़ स्टेशन का निरीक्षण, रास्ते की मांग को लेकर महिलाओं ने रोका जीएम का रास्ता
Video 2
कांग्रेस प्रत्याशी नरेश भार्गव का अपहरण, परिजन व समर्थक पहुंचे पुलिस थाना
कांग्रेस प्रत्याशी के अप*हर*ण की सूचना/ हादसे में मौ*त/ बाड़बंदी हुई शुरू/ जीएम का दौरा/ लोगों ने रोका रास्ता/ 75.12 प्रतिशत हुआ मतदान
निकाय चुनाव समाप्ति के बाद देर रात तक चला ईवीएम जमा करने का काम, कड़ी सुरक्षा के बीच रखा है मशीनों को
12 सितंबर 2026 का राशिफल: 

आज मीन राशि को होगा लाभ, जानें अन्य राशियों का हाल -

मेष- 
12 सितंबर, 2026 शनिवार के दिन कन्या राशि का चंद्रमा आज आपके लिए छठे भाव में होगा. लंबी अवधि की आर्थिक योजना के लिए दिन अनुकूल है. आर्थिक और व्यावसायिक दृष्टि से दिन लाभदायक होगा. शारीरिक और मानसिक स्फूर्ति और ताजगी का अनुभव होगा. मित्रों तथा स्वजनों की ओर से उपहार मिलेगा. उनके साथ समय आनंद में व्यतीत होगा. उनके साथ किसी समारोह या पर्यटन में जाने की संभावनाएं हैं. परोपकार के लिए किए काम आपको आंतरिक खुशी देंगे.

वृषभ- 
12 सितंबर, 2026 शनिवार के दिन कन्या राशि का चंद्रमा आज आपके लिए पांचवें भाव में होगा. आज आपकी वाणी का जादू किसी को अभिभूत करके आपको लाभ दिलाएगा. वाणी की सौम्यता नए संबंध स्थापित करने में सहायक होगी. नए काम करने की प्रेरणा मिलेगी. पठन-लेखन जैसी साहित्यिक प्रवृत्तियों में अभिरुचि बढ़ेगी. परिश्रम का अपेक्षित परिणाम नहीं मिलने से थोड़े निराश हो सकते हैं. छात्र पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे. प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी. पेट की तकलीफ से परेशानी हो सकती है.

मिथुन- 
12 सितंबर, 2026 शनिवार के दिन कन्या राशि का चंद्रमा आज आपके लिए चौथे भाव में होगा. आज आप ज्यादा इमोशनल ना हो और ना ही कोई नया रिश्ता बनाने की ओर बढ़ें. किसी बीमारी के कारण मन में चिंता रहेगी. ज्यादा सोचने के कारण मानसिक थकान का अनुभव हो सकता है. इसका स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर भी पड़ सकता है. आपके काम करने की गति थोड़ी मंद होगी. व्यापार के लिए आज का दिन सामान्य बना रहेगा. प्रेम संबंधों में सफलता के लिए आज अपने प्रिय की बातों को समझें. परिजनों के साथ धन संबंधी कोई विवाद हो सकता है. आज यात्रा टालें.

कर्क- 
12 सितंबर, 2026 शनिवार के दिन कन्या राशि का चंद्रमा आज आपके लिए तीसरे भाव में होगा. आज आपका दिन शुभ रहेगा. हालांकि नए काम शुरू ना करने की आपको सलाह दी जाती है. आप पुराने अधूरे कार्यों को आज पूरा करें. दोस्तों एवं परिजनों से मुलाकात होगी. दोस्तों से सुख एवं आनंद की प्राप्ति होगी. पर्यटन के लिए मित्र तथा परिजनों के साथ योजना बन सकती है. मन में प्रसन्नता रहेगी. आज किए गए काम में सफलता प्राप्त होने के योग हैं. नौकरी या व्यापार में विरोधियों पर विजय प्राप्त कर पाएंगे. आर्थिक लाभ होगा. सामाजिक मान एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.

सिंह- 
12 सितंबर, 2026 शनिवार के दिन कन्या राशि का चंद्रमा आज आपके लिए दूसरे भाव में होगा. दूर बसनेवाले स्नेहीजन तथा मित्रों से बातचीत से आपको लाभ होगा. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. उत्तम भोजन की प्राप्ति होगी. अपनी बोली से किसी का मन को जीत सकते हैं. निर्धारित काम में सफलता मिलेगी. किसी नए काम का आयोजन और अत्यधिक विचार मन में उलझन पैदा करेंगे. मित्रों का सहयोग मिलने से मन प्रसन्न होगा. जीवनसाथी के साथ आपके संबंध और मजबूत बनेंगे. नौकरी में उन्नति होगी.

कन्या- 
12 सितंबर, 2026 शनिवार के दिन कन्या राशि का चंद्रमा आज आपके लिए पहले भाव में होगा. आज आपके कोई नए संबंध बनेंगे, जो आपके लिए भविष्य में आपके लिए लाभदायी सिद्ध होंगे. वैचारिक रूप से आप समृद्घ बने रहेंगे. शरीर स्वस्थ और मन प्रसन्न रहेगा. आज कार्यस्थल पर आप अपना काम समय पर पूरा कर पाने की स्थिति में रहेंगे. नौकरीपेशा लोगों को उनके काम की प्रशंसा सुनने को मिलेगी. व्यापार में सफलता के लिए भी आज का दिन लाभप्रद है. पारिवारिक जीवन में उल्लासमय वातावरण रहेगा. शुभ समाचार मिलेगा. प्रवास होने के कारण मन खुश रहेगा.

तुला- 
12 सितंबर, 2026 शनिवार के दिन कन्या राशि का चंद्रमा आज आपके लिए बारहवें भाव में होगा. क्रोध पर संयम रखें. संभव हो, तो वाद-विवाद से दूर रहें. परिजनों के साथ किसी बात पर विवाद होने की संभावना है. स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. विशेषकर आंखों का ध्यान रखें. दुर्घटना की आशंका है. कोर्ट-कचहरी के काम में सावधानी बरतें. मानहानि न हो इसका ध्यान रखें. आध्यात्मिकता और ईश्वरभक्ति से मानसिक शांति मिलेगी. नौकरीपेशा लोगों को कोई नया टारगेट मिल सकता है.

वृश्चिक- 
12 सितंबर, 2026 शनिवार के दिन कन्या राशि का चंद्रमा आज आपके लिए ग्यारहवें भाव में होगा. आपका आज का दिन लाभदायी रहेगा. नौकरी और व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा. मित्रों संग भेंट होगी और घूमने का प्लान बन सकता है. विवाह योग्य युवक-युवतियों का रिश्ता पक्का हो सकता है. पुत्र तथा पत्नी से लाभ होगा. रिश्तेदार या दोस्तों से उपहार मिल सकता है. अधिकारी प्रसन्न रहेंगे. कार्यस्थल पर आपकी प्रशंसा हो सकती है. सांसारिक जीवन में आनंद का अनुभव करेंगे.

धनु- 
12 सितंबर, 2026 शनिवार के दिन कन्या राशि का चंद्रमा आज आपके लिए दसवें भाव में होगा. आज का दिन आपके लिए शुभ है. आज आप आर्थिक मामलों में उचित योजना बना सकेंगे. अन्य लोगों की सहायता करने का प्रयत्न करेंगे. हर एक काम सफलतापूर्वक पूरा होगा. व्यापार बढ़ाने की योजना बनेगी. आनंद-प्रमोद में दिन बीतेगा. व्यापार या नौकरी में मीटिंग के लिए बाहर जाने की योजना बनेगी. अधिकारियों से लाभ होगा. पदोन्नति के योग हैं और मान-सम्मान मिलेगा. पिता एवं बड़े-बुजुर्गों से लाभ होगा. प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आपके उत्साह को बढ़ाएंगे.

मकर- 
12 सितंबर, 2026 शनिवार के दिन कन्या राशि का चंद्रमा आज आपके लिए नवें भाव में होगा. बौद्धिक कार्यों एवं व्यवसाय में आप नई शैली अपनाएंगे. नौकरीपेशा जातक अपने कार्य आसानी से पूरा कर सकेंगे. साहित्य तथा लेखन की प्रवृत्ति को गति मिलेगी. शरीर में बेचैनी और थकान का अनुभव होगा. संतान की समस्या चिंता का कारण बनेगी. लंबी यात्रा की संभावना है. हालांकि इस यात्रा में आपको बेहद ध्यान रखना होगा. विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों के साथ किसी विवादास्पद चर्चा में न उतरें. अनावश्यक खर्च से परहेज करें.

कुंभ- 
12 सितंबर, 2026 शनिवार के दिन कन्या राशि का चंद्रमा आज आपके लिए आठवें भाव में होगा. आज अत्यधिक सोचने-विचारने से मानसिक थकान का अनुभव करेंगे. मन में क्रोध की भावना रहेगी, इसे दूर करने के प्रयास से अनिष्ट से बच सकेंगे. कार्यस्थल या व्यवसाय में प्रतिद्वंदियों से विवाद करने से बचें. नियम विरुद्ध कोई काम करने से बचें. नेगेटिव विचारों से दूर रहें. वाणी पर संयम रखें. परिवार में किसी का विवाह पक्का होने की खबर भी मिल सकती है. खर्च में वृद्धि होने के कारण आप चिंतित रह सकते हैं. ईश्वर का नाम तथा आध्यात्मिक विचार आपके मन को शांत बनाए रखेंगे.

मीन- 
12 सितंबर, 2026 शनिवार के दिन कन्या राशि का चंद्रमा आज आपके लिए सातवें भाव में होगा. आज के दिन आपके अंदर छिपे लेखक या कलाकार को अपनी कला दिखाने का अवसर मिलेगा. व्यवसाय में भागीदारी के लिए शुभ समय है. प्रतिदिन के क्रियाकलापों से निकल कर आप अपना समय आमोद-प्रमोद में बीता सकेंगे. परिजनों और मित्रों के साथ पार्टी या पिकनिक का आयोजन होगा. नाटक, सिनेमा या मनोरंजन स्थल पर जाने का कार्यक्रम बनेगा. यश में वृद्धि होगी. आपके लिए समय लाभ का बना हुआ है. हालांकि जल्दबाजी करने से नुकसान करा बैठेंगे.
ईवीएम में कैद हुए प्रत्याशियों का भाग्य, 14 सितंबर को खुलेगा हार व जीत का पिटारा
छूट-फुट तू-तू मैं-मैं के साथ शांतिपूर्ण हुआ मतदान/ दो बार ईवीएम हुई खराब/ गत चुनाव से  कम पड़े इस बार वोट/ जीएम का रतनगढ़ दौरा
शाम छह बजे तक रतनगढ़ निकाय चुनाव में 44 हजार 340 मतदाताओं ने किया अपने मत का प्रयोग
छह वोट के बाद रुकी ईवीएम मशीन, करीब आधे घंटे तक बूथ संख्या 32 पर करना पड़ा मतदाताओं को इंतजार
निकाय चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया शुरू, शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है मतदान
11 सितंबर 2026 का राशिफल: 

कुंभ राशि के जातक हर काम में होंगे सफल, मान-सम्मान मिलेगा -

मेष- 
चंद्रमा आज 11 सितंबर, 2026 शुक्रवार को सिंह राशि में है. यह आपकी राशि से पांचवें भाव में होगा. आपको उग्र स्वभाव पर संयम रखने की सलाह दी जाती है. आज मानसिक थकान होगी. आप काम को सही समय पर पूरा करने की स्थिति में नहीं रहेंगे. अधिक परिश्रम की तुलना में कम फल की प्राप्ति होगी. संतान के विषय में आपको चिंता हो सकती है. काम की अधिक व्यस्तता के कारण परिवार पर कम ध्यान दे पाएंगे, हालांकि दोपहर के बाद सरकारी काम में सफलता मिलेगी. पेट दर्द से परेशानी हो सकती है.

वृषभ- 
चंद्रमा आज 11 सितंबर, 2026 शुक्रवार को सिंह राशि में है. यह आपकी राशि से चौथे भाव में होगा. आज आप किसी भी कार्य को दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास से पूरा करेंगे. उसमें सफलता भी प्राप्त भी करेंगे. अपना अधूरा काम पूरा होने से आपको राहत मिलेगी. पिता की ओर से आपको लाभ हो सकता है. विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा. सरकारी काम में आर्थिक लाभ आपको मिल सकता है. संतान के लिए पूंजी निवेश करेंगे. आज घर-परिवार के सदस्यों के साथ हंसी-खुशी में समय निकलेगा. आपको स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा.

मिथुन- 
चंद्रमा आज 11 सितंबर, 2026 शुक्रवार को सिंह राशि में है. यह आपकी राशि से तीसरे भाव में होगा. दिन का आरंभ ताजगी से होगा. आपको किस्मत का साथ मिलेगा. कार्यस्थल पर आपके सभी काम आसानी से पूरे कर सकेंगे. विचारों में अस्थिरता की वजह से उलझन में आ सकते हैं. नए काम शुरू कर सकेंगे. मित्रों, सगे- सम्बंधियों और पड़ोसियों के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे. भाग्य आपके साथ होने से आपको वित्तीय लाभ भी हो सकता है. प्रेम जीवन सकारात्मक रहेगा. अपने प्रिय के साथ आप अच्छा समय गुजार सकेंगे. अपने ऊपर पैसा खर्च करेंगे.

कर्क- 
चंद्रमा आज 11 सितंबर, 2026 शुक्रवार को सिंह राशि में है. यह आपकी राशि से दूसरे भाव में होगा. आज आपको किसी बात से डर लगेगा. परिजनों से मतभेद या मनमुटाव की आशंका है. आपका अभिमान किसी को ठेस पहुंचा सकता है. वाणी पर नियंत्रण रखें. विद्यार्थी पढ़ाई में ध्यान केंद्रित नहीं कर सकेंगे. खर्च अधिक हो सकता है. मन असंतुष्ट रहेगा. आपको नियम विरुद्ध काम में नहीं पड़ना चाहिए. सरकारी काम में कुछ बाधा आ सकती है.

सिंह- 
चंद्रमा आज 11 सितंबर, 2026 शुक्रवार को सिंह राशि में है. यह आपकी राशि से पहले भाव में होगा. आत्मविश्वास में वृद्धि से निर्णय जल्दी करेंगे. मान-सम्मान में वृद्धि होगी. उग्र व्यवहार और वाणी के चलते मतभेद हो सकता है. पिता या बुजुर्ग से कोई लाभ होगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. दांपत्यजीवन में मधुरता आएगी. आपके सरकारी कामकाज जल्दी पूरे होंगे. व्यापारियों के लिए दिन सामान्य है. हालांकि व्यापार को बढ़ाने के लिए की गई आपकी मेहनत का परिणाम आपको जल्दी मिल सकता है.

कन्या- 
चंद्रमा आज 11 सितंबर, 2026 शुक्रवार को सिंह राशि में है. यह आपकी राशि से बारहवें भाव में होगा. शारीरिक तथा मानसिक रुप से आपको बेचैनी रहेगी. आपके इगो के कारण किसी के साथ वाद-विवाद हो सकता है. नौकरी में सहकर्मी आपके रवैए लेकर सवाल उठा सकते हैं. आपके अधीनस्थ काम करनेवाले लोगों से परेशानी हो सकती है. अचानक गलत जगह धन खर्च हो सकता है. वैवाहिक जीवन में मतभेद होने की आशंका बनी रहेगी. आज आप धैर्य के साथ लोगों से बात करें. जरूरत हो तो ज्यादातर समय मौन बने रहें.

तुला- 
चंद्रमा आज 11 सितंबर, 2026 शुक्रवार को सिंह राशि में है. यह आपकी राशि से ग्यारहवें भाव में होगा. आज आपको कोई शुभ फल की प्राप्ति होगी. हर काम में भाग्य का साथ मिलेगा. मित्रों से मिलने का अवसर मिलेगा. कहीं बाहर घूमने- फिरने का मजा ले सकेंगे. परिवार में खुशी के पल बिताएंगे. संतान और पत्नी से आपको लाभ के समाचार सुनने को मिलेंगे. व्यापार में वृद्धि होगी. विवाह योग्य जातकों का रिश्ता पक्का हो सकता है. आप कार्यस्थल पर अपने सभी काम समय पर पूरा कर पाने की स्थिति में रहेंगे.

वृश्चिक- 
चंद्रमा आज 11 सितंबर, 2026 शुक्रवार को सिंह राशि में है. यह आपकी राशि से दसवें भाव में होगा. आप पारिवारिक जीवन की वास्तविकता को समझ सकेंगे. घर में खुशी का वातावरण रहेगा. जीवनसाथी के साथ प्रेम संबंध और मजबूत होंगे. काम में सफलता मिलेगी. व्यापार में अच्छे अवसर मिलेंगे. आय में वृद्धि हो सकेगी. नौकरी में प्रगति हो सकेगी. बुजुर्गों तथा अधिकारियों से मदद मिलेगी. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. संतान की तरफ से चिंता से मुक्त होंगे.

धनु- 
चंद्रमा आज 11 सितंबर, 2026 शुक्रवार को सिंह राशि में है. यह आपकी राशि से नवें भाव में होगा. कोई भी नया कदम आपको खतरे में डाल सकता है, इसलिए सावधान रहें. आज किसी भी काम को करने में उत्साह नहीं रहेगा. तन और मन में चिंता और डर बना रहेगा. नौकरी और व्यवसाय में कठिनाई आ सकती है. ऑफिस में अधिकारी के साथ विवाद से नुकसान हो सकता है. विरोधियों से बचकर अपना काम करते रहें. आज केवल अपने काम से काम रखें. लोगों के साथ घुलने-मिलने से बचें.

मकर- 
चंद्रमा आज 11 सितंबर, 2026 शुक्रवार को सिंह राशि में है. यह आपकी राशि से आठवें भाव में होगा. आज नकारात्मक विचारों से दूर रहें. कठिन परिस्थिति से बाहर निकलने के लिए शांत स्वभाव से काम लेना पड़ेगा. भागीदारों के साथ मतभेद हो सकता है. अचानक प्रवास का योग है. उसमें पैसे खर्च होंगे. अभी किसी नए रिलेशंस की ओर आगे ना बढ़ें. खान-पान में विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है. अन्यथा स्वास्थ्य खराब हो सकता है. सरकारी कामकाज अच्छी तरह पूरे हो सकेंगे. अचानक आर्थिक लाभ मिल सकता है.

कुंभ- 
चंद्रमा आज 11 सितंबर, 2026 शुक्रवार को सिंह राशि में है. यह आपकी राशि से सातवें भाव में होगा. आज आनंद- उत्साह से भरपूर रहेंगे. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. काम में सफलता मिलेगी. उत्साह और उमंग होने से काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे. किसी प्रिय व्यक्ति से मिल सकेंगे और रोमांस के पल बिता सकेंगे. कहीं घूमने जाने का कार्यक्रम बनेगा. समाज में सम्मान प्राप्त करेंगे. स्वादिष्ट भोजन और सुंदर वस्त्र पहनने का अवसर मिलेगा. आप समय पर अपना काम पूरा कर पाने की स्थिति में रहेंगे.

मीन- 
चंद्रमा आज 11 सितंबर, 2026 शुक्रवार को सिंह राशि में है. यह आपकी राशि से छठे भाव में होगा. दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास से काम में सफलता मिलेगी. परिवार में सुख- शांति बनी रहेगी. आपका क्रोध आपकी वाणी और व्यवहार में दिख सकता है. नौकरी करने वालों को कार्यस्थल पर सम्मान प्राप्त होगा. विरोधियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे. अस्वस्थ व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है. आप शारीरिक और मानसिक स्वस्थता बनाए रख सकेंगे. आज कोई अधूरा काम पूरा होने से मन में प्रसन्नता का भाव भी रह सकता है.
पुलिस ने पकड़ा फरार आरोपी को/ प्रतिष्ठा लगी है दाव पर/ बागी बिगाड़ रहे हैं समीकरण/ मतदान दल रवाना/ पुलिस ने किया फ्लैग मार्च/ प्रतियोगिता/ एक्सरे
रतनगढ़ की सबसे हॉट सीट! वार्ड 31 के भाजपा प्रत्याशी से खास बातचीत, बोले जनता के विश्वास पर उतरेंगे खरा
आस्था, तप और संकल्प का अद्भुत उदाहरण…

चूरू जिले की रतनगढ़ तहसील के खुडेरा छोटा गाँव के *संत श्री गीतानाथ जी महाराज* ने राजस्थान के पवित्र तीर्थ लोहार्गल की 24 कोसीय परिक्रमा में मात्र 55 घंटे के भीतर लगातार 5 परिक्रमा पूर्ण कर एक ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया।

एक 24 कोसीय परिक्रमा लगभग 72 किलोमीटर की होती है। इस प्रकार उन्होंने लगभग 360 किलोमीटर की कठिन पर्वतीय पदयात्रा केवल 55 घंटे में पूरी कर अद्भुत सहनशक्ति, अटूट आस्था और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया।

उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष भी संत श्री गीतानाथ जी महाराज ने मात्र 36 घंटे में लगातार 3 परिक्रमा पूर्ण कर एक अनूठा कीर्तिमान बनाया था। इस वर्ष उन्होंने अपने ही उस कीर्तिमान को पीछे छोड़ते हुए 55 घंटे में 5 परिक्रमा पूर्ण कर नया इतिहास रच दिया।

जय श्री मालकेत बाबा की।
हर-हर महादेव। जय श्री नाथजी।
रतनगढ़ के वार्ड 12 से निर्दलीय प्रत्याशी सुशीला देवी के समर्थन में आए लोग, बोले हमारे बीच में रहने वाला की समझ सकता है जनता का दर्द
रतनगढ़ के वार्ड 31 के कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद शर्मा ने कही मन की बात, बोले महापुरुषों की धरती है रतनगढ़
10 सितंबर 2026 का राशिफल: 

आज मकर राशि धन खर्च से ना हो परेशान, क्रोध पर रखें काबू -

मेष- 
आज चंद्रमा की स्थिति 10 सितंबर, 2026 बृहस्पतिवार के दिन सिंह राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा पांचवें भाव में होगा. आज का दिन मध्यम फलदायी है. आपका स्वास्थ्य नरम-गरम रह सकता है. आप शारीरिक थकान का अनुभव करेंगे. संभव हो तो प्रवास टालें. किसी बात को लेकर जिद्दी ना बने रहें. स्वास्थ्य संभालें. पेट से सम्बंधित बीमारी की आशंका बनी रहेगी. संतान के विषय में चिंतित रहेंगे. काम की भागदौड़ के बीच परिवार के लिए कम समय निकाल पाएंगे, इस कारण परिजनों के साथ मनमुटाव हो सकता है. व्यापारियों के लिए दिन सामान्य बना रहेगा. निवेश की योजना ना बनाएं.

वृषभ- 
आज चंद्रमा की स्थिति 10 सितंबर, 2026 बृहस्पतिवार के दिन सिंह राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा चौथे भाव में होगा. आज आप का दिन मध्यम फलदायी है. आप किसी भी काम को दृढ़ मनोबल एवं पूर्ण विश्वास के साथ करें. पिता एवं पैतृक संपत्ति से लाभ होने के योग हैं. आपके प्रति पिता का व्यवहार भी अच्छा रहेगा. पिता से आर्थिक लाभ हो सकता है. कलाकार तथा खिलाड़ियों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है, क्योंकि उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा. संतान के पीछे धन खर्च के योग हैं. स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का समय अच्छा है.

मिथुन- 
आज चंद्रमा की स्थिति 10 सितंबर, 2026 बृहस्पतिवार के दिन सिंह राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा तीसरे भाव में होगा. नई योजनाओं को अमल में लाने का शुभ दिन है. नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों तथा सरकार की ओर से परिश्रम का खूब अच्छा फल मिलेगा. व्यापार में भागीदारों के साथ काम करने में परेशानी नहीं आएगी. पड़ोसियों, भाई-बहनों तथा मित्रों संग आनंदपूर्वक समय बीतेगा. भाग्यवृद्धि के अवसर उत्पन्न होंगे. यात्रा की संभावना है. अपने किसी प्रिय पात्र के साथ बातचीत में आपको आनंद आएगा. सफलता के लिए आपको अतिरिक्त मेहनत की जरूरत नहीं होगी.

कर्क- 
आज चंद्रमा की स्थिति 10 सितंबर, 2026 बृहस्पतिवार के दिन सिंह राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा दूसरे भाव में होगा. गलतफहमी और नकारात्मक व्यवहार चिंता और ग्लानी का भाव पैदा करेंगे. स्वास्थ्य में विशेष रूप से आंख में तकलीफ हो सकती है. परिजनों संग मनमुटाव होगा. काम के संबंध में संतोष की भावना रहेगी, हालांकि अतिरिक्त काम करने का मन नहीं करेगा. धन खर्च होगा. अनैतिक प्रवृत्तियों की तरफ जाते हुए मन को काबू में रखने की सलाह दी जाती है. विद्यार्थियों को पढ़ाई में निर्धारित सफलता के लिए अभी इंतजार करना होगा.

सिंह- 
आज चंद्रमा की स्थिति 10 सितंबर, 2026 बृहस्पतिवार के दिन सिंह राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा पहले भाव में होगा. आत्मविश्वास प्रबल होने से आप किसी भी तरह का निर्णय जल्दी ले सकेंगे. इससे आपकी प्रगति का मार्ग आसान होगा. मान-सम्मान में वृद्धि होगी, हालांकि आपके उग्र व्यवहार और वाणी के कारण किसी के साथ मतभेद हो सकता है. पिता या बुजुर्गों से कोई लाभ होगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. दांपत्यजीवन में मधुरता रहेगी. सरकारी कामकाज से आपको लाभ होगा.

कन्या- 
आज चंद्रमा की स्थिति 10 सितंबर, 2026 बृहस्पतिवार के दिन सिंह राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा बारहवें भाव में होगा. आज आप किसी चिंता में रह सकते हैं. किसी के साथ वाद-विवाद होने से आपका अपमान हो सकता है. नौकरीपेशा लोगों को अपने काम से काम रखने की सलाह दी जाती है. आपके साथी कर्मचारियों से आपको परशानी हो सकती है. आज अचानक कोई खर्च आ सकता है. वैवाहिक जीवन में मतभेद होने की आशंका है. आज आपको ज्यादातर समय मौन रहकर गुजारना चाहिए. शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा.

तुला- 
आज चंद्रमा की स्थिति 10 सितंबर, 2026 बृहस्पतिवार के दिन सिंह राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा ग्यारहवें भाव में होगा. गृहस्थ जीवन सुखद रहेगा. प्रेम जीवन सकारात्मक रहेगा. आय में वृद्धि का योग है. ऑफिस और व्यवसाय में अनुकूल वातावरण रहेगा. पदोन्नति मिलने के योग हैं. व्यापार बढ़ाने के लिए भी आप कोई विशेष योजना पर काम शुरू कर सकते हैं. परिवार के सदस्य तथा मित्र आपका साथ पाकर खुश रहेंगे. आनंददायक पर्यटन होगा. व्यापारी वर्ग को लाभ होगा. उत्तम वैवाहिक सुख प्राप्त होगा. विद्यार्थियों के लिए भी दिन अच्छा है.

वृश्चिक- 
आज चंद्रमा की स्थिति 10 सितंबर, 2026 बृहस्पतिवार के दिन सिंह राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा दसवें भाव में होगा. आपके सभी काम सरलता से पूरे होंगे. नौकरीपेशा लोगों को कोई आसान टारगेट मिल सकता है. अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे. व्यापार में विरोधियों को पीछे छोड़ सकेंगे. परिवार में बुजुर्गों की कृपादृष्टि रहेगी. संतान की प्रगति से आनंद होगा. बकाया राशि मिलेगी. गृहस्थजीवन में आनंद और संतोष का अनुभव होगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. समाज में मान-सम्मान मिलेगा.

धनु- 
आज चंद्रमा की स्थिति 10 सितंबर, 2026 बृहस्पतिवार के दिन सिंह राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा नवें भाव में होगा. आज आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें. काम में उत्साह कम रहेगा. मानसिक रूप से किसी बात को लेकर डर बना रहेगा. संतान संबंधी समस्या परेशान करेगी. नौकरी तथा व्यवसाय में भी किसी समस्या का सामना करना पड़ेगा. कोई भी कदम उठाने से पहले विचार कर लें. काम में निर्धारित सफलता नहीं मिलने से निराशा हो सकती है. विरोधियों से मतभेद बढ़ सकता है.

मकर- 
आज चंद्रमा की स्थिति 10 सितंबर, 2026 बृहस्पतिवार के दिन सिंह राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा आठवें भाव में होगा. आज नकारात्मक विचारों से दूर रहें और खान-पान पर ध्यान दें. अचानक धन खर्च होगा. स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही आज भारी पड़ सकती है. व्यापार में भागीदारों के साथ मतभेद बढ़ेंगे. क्रोध और आवेश पर नियंत्रण रखना पड़ेगा. सामाजिक काम में यात्रा के योग हैं. ऑफिस में आपकी प्रशासनिक बुद्धिमता बढ़ेगी. आपकी प्रतिभा की सभी तारीफ करेंगे. प्रेम जीवन में उन्नति होगी.

कुंभ- 
आज चंद्रमा की स्थिति 10 सितंबर, 2026 बृहस्पतिवार के दिन सिंह राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा सातवें भाव में होगा. प्रेम, रोमांस, यात्रा, पर्यटन और मनोरंजन आपके आज के दिन का एक हिस्सा बनकर रहेंगे. परिजनों और मित्रों के साथ भोजन करने का अवसर आएगा. उत्तम वस्त्र, आभूषण और वाहन प्राप्ति का योग है. भागीदारों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे. सार्वजनिक जीवन में नाम और प्रतिष्ठा प्राप्त होगी. दृढ़ आत्मविश्वास से काम में सफलता मिलेगी. जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे. विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है.

मीन- 
आज चंद्रमा की स्थिति 10 सितंबर, 2026 बृहस्पतिवार के दिन सिंह राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा छठे भाव में होगा. दैनिक कार्य निर्विघ्न पूरे होंगे. कार्यस्थल पर आपको कोई नया आसान काम मिल सकता है. घर में सुख- शांति का वातावरण रहेगा. स्वभाव में उग्रता रहेगी. व्यापार में विरोधियों को परास्त कर सकेंगे. सहकर्मियों का सहयोग आपके व्यावसायिक क्षेत्र में कार्यों को सरल बनाएगा. ननिहाल से लाभ होगा. अपने प्रिय के साथ अच्छा समय गुजार सकेंगे. विद्यार्थियों को पढ़ाई की चिंता नहीं रहेगी.
रतनगढ़ के वार्ड 34 के लोग आए निर्दलीय प्रत्याशी रामा देवी के पक्ष में, मूलभूत सुविधाओं के नाम पर मांगे वोट
रतनगढ़ के वार्ड 28 से  कांग्रेस प्रत्याशी अर्चना सारस्वत ने किया जनसंपर्क, वार्डवासियों ने किया स्वागत
निकाय चुनाव के प्रचार प्रसार पर लगी रोक/ होटल के बाहर मचा बवाल/ एक को भेजा जेल/ प्रतियोगिता/ सम्मान/ ली शपथ/ तैनात होगी पुलिस
रतनगढ़ के वार्ड 43 से कांग्रेस प्रत्याशी अनवर निर्बाण ने किया वार्ड में जनसंपर्क, विकास के लिए अपने पक्ष में मतदान की मतदाताओं से की अपील
रतनगढ़ के वार्ड 34 की भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में निकाली बाइक रैली, लोगों दिलाया मत व समर्थन का भरोसा
रतनगढ़ के वार्ड 36 के निर्दलीय प्रत्याशी बाबूलाल भार्गव के समर्थन में आए लोग, जीत का दिलाया विश्वास