कर्वी: चित्रकूट में सेल्फी लेते समय 25 वर्षीय युवक शबरी जलप्रपात में गिरा, दूसरे दिन भी रेस्क्यू जारी
चित्रकूट-मध्यप्रदेश सीमा स्थित शबरी जलप्रपात में मंगलवार शाम 5 बजे सेल्फी लेते समय 25 वर्षीय सुनील कोरी पैर फिसलने से झरने में गिर गया। वह छह दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आया था। जैतवारा और मारकुंडी पुलिस ने गोताखोरों के साथ तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। बुधवार सुबह 6:30 बजे फिर रेस्क्यू शुरू हुआ, तलाश जारी है।