गढ़मुक्तेश्वर: गढ़मुक्तेश्वर स्थित कच्चा घाट पर गंगा स्नान करने आया युवक गहरे पानी में डूबा, पुलिस व गोताखोर कर रहे युवक की तलाश
जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में स्थित कच्चा घाट पर गंगा स्नान करने आया युवक वंश त्यागी रविवार को गहरे पानी में जाने के कारण गंगा में डूब गया है वंश त्यागी अपने परिवार के साथ दशहरा पर गंगा स्नान करने के लिए आया था डूबा हुआ युवक जनपद मेरठ के माधवपुरम का निवासी है डूबे हुए युवक की पुलिस व गोताखोर मिलकर गंगा में तलाश कर रहे हैं।