गढ़मुक्तेश्वर: स्याना चोपला के पास से पुलिस ने तीन वाहन चोर को किया गिरफ्तार, चोरों के कब्जे से 5 चोरी की बाइक,1 तमंचा, 2 चाकु बरामद
जनपद हापुड़ में गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली पुलिस ने स्याना चोपला के पास से चेकिंग के दौरान रविवार को तीन वाहन चोर दानिश, आशु और प्रभात को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से पुलिस ने चोरी की पांच बाइक, एक 315 बोर का तमंचा, दो अवैध चाकू बरामद किए हैं गिरफ्तार अभियुक्त दिल्ली एनसीआर में वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया करते थे।