गढ़मुक्तेश्वर: गांव सिखेड़ा स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डालने के विवाद में पंप कर्मचारी से दबंगों ने की मारपीट, पुलिस जांच में जुटी
जनपद हापुड़ में थाना सिंभावली क्षेत्र गांव सिखेड़ा स्थित पेट्रोल पंप पर रविवार को पेट्रोल डालने के विवाद में तीन दबंगों ने पेट्रोल पंप कर्मचारी को जमकर पीटा है जिसमें पेट्रोल पंप कर्मचारी घायल हो गया और मारपीट कर आरोपी वहां से फरार हो गए जिसके बाद पीड़ित पंप कर्मचारी ने पुलिस से तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।