गढ़मुक्तेश्वर: गांव बागड़पुर के पास से पुलिस ने गोकशी की घटना में फरार चल रहे दो गोकश को किया गिरफ्तार, उपकरण व तमंचा बरामद
जनपद हापुड़ में थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान गांव बागड़पुर के पास से गोकशी की घटना में फरार चल रहे दो गोकश मनोज और अंशुल को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से पुलिस ने पशु कटान करने के उपकरण और एक 315 बोर का तमंचा बरामद किया है जिसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की है।