गढ़मुक्तेश्वर: गांव नेनामपुर नानई स्थित कलेसर के पास से पुलिस ने घटना करने की फिराक में घूम रहे 1अभियुक्त को तमंचे के साथ किया गिरफ्तार
जनपद हापुड़ में थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने गांव नेनामपुर नानई स्थित कलेसर के पास से चेकिंग के दौरान घटना करने की फिराक में घूम रहे अभियुक्त अमन पुत्र अख्तर को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से पुलिस ने एक 315 बोर का तमंचा भी बरामद किया है जिसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।