गढ़मुक्तेश्वर: दत्तियाना के पास से पुलिस ने घर में घुसकर जानलेवा हमला करने के मामले में फरार ₹10000 के इनामी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
जनपद हापुड़ में थाना सिंभावली पुलिस ने गांव दत्तियाना के पास से घर में घुसकर जानलेवा हमला करने के मामले में फरार चल रहे 10 हजार इनामी अभियुक्त वरुण पुत्र राकेश को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से पुलिस ने एक 315 बोर का तमंचा भी बरामद किया है और पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की है।