डॉ. अंबेडकर नगर: महू में यादव समाज ने DU प्रोफेसर की कथित टिप्पणी पर विरोध जताते हुए सौंपा ज्ञापन
महू में यादव समाज के लोगों ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर संगीत रागी द्वारा समाज के प्रति की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों के विरोध में मोर्चा खोल दिया। समाजजनों ने गुरुवार 2 बजे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है। साथ ही मांग की गई कि जांच में आरोप सही पाए जाने पर संबंधित प्रोफेसर के खिलाफ FIR दर्ज कर सख्त कानूनी