पाली: ग्राम सतौरा में स्थानीय लोगों द्वारा यज्ञीय कार्यक्रम का आयोजन, 21 प्रभात फेरी मंडलों का हुआ भव्य स्वागत
Pali, Lalitpur | Apr 16, 2026 ग्राम सतौरा में स्थानीय लोगों द्वारा गांव में यज्ञीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां गुरुवार को दोपहर के समय लोगों द्वारा अन्य ग्रामों से आई हुई 21 प्रभात फेरी मंडलों का भव्य स्वागत किया गया। वहीं गांव में सभी प्रभात फेरी मंडलों द्वारा संकीर्तन शोभायात्रा का आयोजन किया गया।