मुगलसराय: पचपेड़वा अंडरपास (रेवस पास) अलीनगर पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, 90 किलो गांजा के साथ चार अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
अलीनगर पुलिस ने पचपेड़वा अंडरपास रेवसा के पास कार्रवाई करते हुए एक क्रेटा कार और डीसीएम ट्रक से 90 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद कर चार अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्कर गांजे को ओडिशा से राजस्थान और दिल्ली ले जा रह थे। बरामद गांजे की कीमत करीब 22.50 लाख रुपये बताई गई है। रविवार दोपहर 01 बजे पुलिस ने मुखबिर की सुचना पर कार्यवाही की बात कही।