रामानुजगंज: रामानुजगंज के रिंग रोड पर भूमि में अतिक्रमण का आरोप
रामानुजगंज गुरुवार रामानुज नगर के वार्ड क्रमांक 3 स्थित रिंग रोड पर कर्बला की भूमि में कथित अतिक्रमण किए जाने का मामला सामने आया है स्थानीय लोगों के अनुसार करीबन 22 डिसमिल में दर्ज भूमि को बढ़ाकर लगभग 40 से 50 डेसिमल क्षेत्र में फिनिशिंग कर अतिक्रमण किया जा रहा है जो इन दिनों नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है और प्रशासन से कार्रवाई की मांग किया जा रहा है