फिरोजाबाद। दावत-ए-इस्लामी हिन्द के समाजसेवी संगठन GNRF के तत्वावधान में पूरे भारतवर्ष में वृहद वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया।
इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण को शुद्ध करना, प्रदूषण को कम करना और देश को हरा-भरा एवं समृद्ध बनाना है।
अभियान के अंतर्गत विभिन्न शहरों, कस्बों, विद्यालयों, महाविद्यालयों, सड़कों के किनारे और सार्वजनिक स्थानों पर हजारों की संख्या में छायादार और फलदार वृक्ष लगाए जाएंगे। साथ ही इन पौधों के संरक्षण, सिंचाई और देखभाल की भी उचित व्यवस्था की जाएगी ताकि ये पौधे बड़े होकर वृक्ष बन सकें।
GNRF के पदाधिकारियों का कहना है कि वृक्ष हमारे जीवन, स्वास्थ्य और स्वच्छ पर्यावरण के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने आमजन से अपील की है कि इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें और कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं।
आगरा मंडल अध्यक्ष रज़ा खान अत्तरी के नेतृत्व में थाना रामगढ़ क्षेत्र आकाशवाणी रोड एवं अजीम हॉस्पिटल के पास पौधारोपण किया गया।
इस अवसर पर शहीद भाई, तारिक भाई, रिजवान भाई, मोहसिन भाई, सद्दाम भाई, जाबिर भाई , अली हसन सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आइए हम सब मिलकर "एक पौधा लगाएं, धरती को बचाएं" का संकल्प लें।
#Firozabad #Vriksharopan #TreePlantation #GoGreen #Paryavaran #GreenIndia #EkPedLagao #FirozabadNews #GNRF
@dminfofirozabad @upforestdept @myogiadityanath
---