वाड्रफनगर शनिवार धनवार अंतरराज्यीय खनिज जांच चौकी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें चौकी प्रभारी द्वारा एक महिला के साथ कथित अभद्र व्यवहार किए जाने का दावा किया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद खनिज विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हो सकी है