नगड़ी: दलादली में बोरिंग गाड़ी ने पोल में मारी टक्कर, अनगड़ा के दो मजदूरों की मौत
Nagri, Ranchi | May 13, 2024 दलादली ओपी क्षेत्र में रिंग रोड पर हनुमान मंदिर के पास बोरिंग गाड़ी ने माइल स्टोन पोल में टक्कर मार दी। हादसे में अनगड़ा के दो मजदूरों की मौत हो गई और चालक घायल हो गया।बताया जाता है कि ट्रक के केबिन में बैठे दोनों मजदूरों को घायल अवस्था में दलादिली ओपी प्रभारी अजय कुमार दास ने पीसीआर पुलिस की मदद से रिम्स भेजा, जहां इलाज के दौरान दोनों मजदूरों की मौत हो गई।