नगड़ी: धुर्वा डैम में डूबे दो भाईयों के शव को NDRF ने किया बरामद
Nagri, Ranchi | May 12, 2024 नगड़ी थाना क्षेत्र स्थित धुर्वा डैम में शनिवार को नहाने के दौरान डूबे दो भाईयों के शव बरामद हो गये हैं। एनडीआरफ की टीम ने रविवार को दोनों के शवों को पानी से बाहर निकाला। दोनों भाईयों की पहचान धुर्वा डैम टंकी साइड निवासी सुदीप शर्मा का बेटे आर्य शर्मा और भतीजा आलोक उर्फ प्रशांत के रूप में हुई है।