नगड़ी: तारा शाहदेव केस : रंजीत कोहली की मां और मुश्ताक अहमद को झारखंड हाईकोर्ट से मिली बेल
Nagri, Ranchi | May 14, 2024 नेशनल राइफल शूटर तारा शाहदेव के साथ यौन उत्पीड़न करने के दोषी रंजीत सिंह कोहली की मां कौशल रानी और हाईकोर्ट के बर्खास्त रजिस्ट्रार मुश्ताक अहमद को बड़ी राहत मिली है। झारखंड हाईकोर्ट ने दोनों दोषियों को जमानत की सुविधा प्रदान कर दी है।