गरौठा: गरौठा क्षेत्र में बारिश बनी किसानों की आफत, खेतों में भरा पानी, खरीफ फसलें बर्बादी की कगार पर, टूटे रिपटे-पुलिया से गांव
गरौठा तहसील क्षेत्र में लगातार बारिश से खरीफ फसलों पर संकट गहरा गया है। कचीर, ककरवई, डुमरई और हीरानगर समेत कई गांवों में खेतों में पानी भरने से तिल, मूंगफली, उड़द और अरहर की फसलों को नुकसान हुआ है। वहीं कई रिपटे-पुलिया टूटने से ग्रामीणों का आवागमन बाधित है। किसानों और ग्रामीणों ने प्रशासन से सर्वे, मुआवजे और क्षतिग्रस्त मार्गों की जल्द मरम्मत की मांग की है।