मल्हारगंज: खाद्य विभाग की शीतल पेय और आइसक्रीम फैक्ट्री में लगातार जाँच, एक फैक्ट्री सील
इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की संयुक्त टीम ने शहर की आइसक्रीम निर्माण इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। जिसमें राजाराम नगर स्थित चैंपियंस आइसक्रीम एंड फ्रोजन फूड पर जांच के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं