संडीला: कासिमपुर क्षेत्र में लूट की घटना पर एसपी अशोक कुमार मीणा ने कहा- खुलासे के लिए 4 टीमें गठित की गईं
Sandila, Hardoi | Jun 18, 2026 बुधवार देर शाम कासिमपुर थाना क्षेत्र में एक सर्राफा कारोबारी से नकाबपोश बदमाशों ने रास्ते में घेरकर करीब 100 ग्राम सोना और 2.5 किलोग्राम चांदी लूट ली थी। इस सम्बंध में एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि खुलासे के लिए 4 टीमें गठित कर लगाई गयीं है ।