घाटमपुर: अधेड़ व्यक्ति का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी
बिधनू के शिवगंज चौराहे पर सोमवार सुबह 9 बजे एक देशी शराब ठेके के पास एक अधेड़ व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला।सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को इसकी जानकारी दी गई।मृतक की पहचान गांव निवासी 55 वर्षीय रामसिंह के रूप में हुई है।परिजनों ने बताया कि रामसिंह शराब पीने के आदी थे।थाना प्रभारी ने बताया आवश्यक कार्रवाई की जा रही है