उचकागांव: उचकागांव के कवही में महिला की संदिग्ध मौत, मायके वाले शव के साथ दरवाजे पर बैठे
उचकागांव थाना क्षेत्र के कवहीं गांव में एक 23 वर्षीय विवाहित महिला की रात संदेहास्पद मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार की महिला के शव को उसके ससुराल वाले दरवाजे पर रखकर मायके वाले धरने पर बैठ गए। इस दौरान मृतका के स्वजन ससुराल वालों के विरुद्ध हत्या का आरोप लगा रहे थे। वैसे समाचार लिखे जाने तक मृतक के शव का अंतिम संस्कार नहीं हो सका था।