बंजरिया: बंजरिया पुलिस ने एक हत्यारोपी, दो शराब तस्कर और तीन शराबियों को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेजा
बंजरिया पुलिस एक हत्यारोपी,दो शराब तस्कर को 55 लीटर चुलाई शराब के साथ वही तीन शराबियों को गिरफ्तार कर सोमवार न्यायिक हिरासत में भेज दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि हत्यारोपी रघुनाथपुर का सूरज राम है। जबकि शराब तस्कर चैलाहा बिनटोली का लक्ष्मण मुखिया व राकेश मुखिया है। वही शराबी सिंघिया हिबन का भोला कुमार, नगर थाना क्षेत्र का राजेश कुमार व अंशु कुमार शामिल है।