सांगोद. क्षेत्र के मोईकलां कस्बे में श्री पायरा हनुमान मंदिर परिसर के पास संचालित गोशाला पर अब सवाल खड़े हो गए हैं। कस्बे के गौसेवकों ने गोशाला संचालन को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए हैं और बपावर थाना प्रभारी व उपखण्ड अधिकारी को लिखित शिकायत सौंपी है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि गोसेवा के नाम पर केवल औपचारिकताएं निभाई जा रही हैं।