सादाबाद: करवन नदी की सफाई के लिए सादाबाद के युवाओं ने जिलाधिकारी से मांगी प्रशासनिक मदद, सौंपा ज्ञापन
सादाबाद में करवन नदी की सफाई के लिए युवाओं ने जिलाधिकारी से प्रशासनिक मदद मांगी है। वरिष्ठ बसपा नेता डॉ. अविन शर्मा के नेतृत्व में युवाओं की टीम ने ओसी कलेक्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सफाई अभियान से जुड़े युवा भी मौजूद रहे। सादाबाद क्षेत्र के युवा "मिशन करवन नदी सफाई अभियान" चला रहे हैं। पिछले करीब 11 दिनों से वे श्रमदान कर नदी की साफ-सफाई में जुटे हैं।