कवर्धा: बांधाटोला बोडला में आयोजित हिंदू संगम मेला कार्यक्रम का हजारों की संख्या में महिलाओं में कलशयात्रा निकालकर किया शुभारंभ
बांधाटोला बोडला में 5 दिवसीय हिंदू संगम मेला कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। मेले का शुभारंभ 05 फरवरी को हजारों की संख्या में महिलाओं ने बोडला के श्री राम जानकी मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाल कर किया। मेला कार्यक्रम के पहले दिन पंचदेव पूजन कर यज्ञ मंडप में प्रवेश किया गया। यह आयोजन 9 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा।