कवर्धा: भोजली तालाब के पास 46 दुकान समेत मुस्लिम समाजिक भवन के बाउंड्रीवाल पर प्रशासन ने चलाया बुलडोजर किया जमीदोंज
सोमवार बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ जिला प्रशासन व नगरीय प्रशासन की टीम बुलडोजर लेकर कलेक्टर कार्यालय मार्ग स्थित भोजली तलाब के किनारे बने होटल, पान ठेला, स्टेशनरी दुकान समेत विभिन्न 46 दुकान और मुस्लिम समाजिक भवन के बॉड्रिवाल पर बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया गया।मुस्लिम समाज के अध्यक्ष ने कहा कि समाज किसी भी तरह का अवैध कब्जा नहीं किया था ।