कवर्धा: रानी सागर ढाबा के पास खड़ी ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार कार,चालक हुआ गंभीर रूप से घायल जिला अस्पताल कवर्धा में भर्ती
मामला 05 फरवरी को कवर्धा थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र के रानी सागर ढाबा पास का है।जहा तेज रफ्तार कार क्रमांक CG 04 NW 0214 अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ट्रक में जा घुसा।जिससे कार के सामने के हिस्से के परखच्चे उड़ गए और कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसके सिर में गंभीर चोट आया है।जिसको इलाज के लिए कवर्धा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।