कवर्धा: जिले में महतारी वंदन योजना के तहत आवेदन हुआ प्रारंभ,फॉर्म भरने आई महिलाओं को जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया सम्मानित
महतारी वंदन योजना प्रारंभ होते ही आज जिले के महिलाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कवर्धा के मॉडल आंगनबाड़ी केन्द्र में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुशीला भट्ट ने महतारी वंदन योजना के लिए फार्म भरने आई महिलाओं को तिलक लगाकर और पुष्पगुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया।उन्होंने महिलाओं को इस योजना के लिए बधाई एवं शुभकानाएं दी।