कवर्धा: मिरमिट्टी पहुंचे राष्ट्रीय संत राजीव लोचन दास महाराज ने कहा - लालपुर हत्या कांड मामले की CBI जांच होनी चाहिए
4 फरवरी को कबीरधाम जिले के ग्राम मिरमिट्टी पहुंचे राष्ट्रीय संत राजीव लोचन दास महाराज ने लालपुर हत्याकांड में गौ सेवक साधराम यादव की हत्या की लंबी साजिश होने की बात कही। उन्होंने गृह मंत्री से पूरी घटना की सीबीआई जांच कराने की मांग किया है। इसके साथ उन्होंने साधराम यादव की हत्या करने वाले आरोपी को फांसी को सजा देने की मांग की है।